बाराबंकी:- शुक्रवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि अमित कुमार उम्र करीब 25 वर्ष घर के सामने स्थित पानी से भरे कुएं में गिर गए है। उक्त सूचना पर थाना जहांगीराबाद पर नियुक्त उपनिरीक्षक अरूण यादव व आरक्षी दिनेश सिंह सागर द्वारा तत्काल मौके पर पहुचें तो ज्ञात हुआ कि अमित कुमार उपरोक्त कुएं में दुर्घटनावश गिर गये हैं। जिस पर आरक्षी दिनेश सिंह सागर द्वारा कुएं में उतरकर अमित कुमार उपरोक्त की जान बचाई गई। आरक्षी के इस साहसिक कृत्य की आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस सराहनीय कार्य के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आरक्षी दिनेश सिंह सागर को एक हजार रुपए नगद व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *