शोएब की रिपोर्ट चन्दौली*

*जिला के नेशनल हाईवे-19 पर छात्रा गंभीर रूप से घायल, पुलिसकर्मी की तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर**चंदौली: जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। सड़क पार कर रही एक छात्रा को तेज रफ्तार में आ रही पुलिसकर्मी की बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्रा को तत्काल 112 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल चंदौली भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेठमलपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय पुलिसकर्मी की अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक छात्रा से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैयदराजा थाने में तैनात सिपाही बाइक चला रहा था। उसकी तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस विभाग ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हाईवे पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *