हरेन्द्र प्रताप सिंह
यमडी न्यूज़ बिजुआ

लखीमपुर खीरी के विकास खंड बिजुआ में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई का चुनाव 13 सितंबर 2025 को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में रामासरे दिवाकर को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है।

चुनाव में अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अजय कुमार ब्लॉक मंत्री, कमलेश कुमार कोषाध्यक्ष, आशाराम संगठन मंत्री और किशोरी लाल को ब्लॉक संप्रेक्षक चुना गया।

चुनाव से पहले जिला अध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चुनाव प्रक्रिया विजय कुमार सोनी, सतीश कुमार वर्मा, सोमेंद्र कुमार मौर्य, अवधेश कुमार चौरसिया, वागीश खरे और लाल बहादुर गौतम की देखरेख में संपन्न हुई। ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी चुनाव में सहयोग किया। चुनाव के दौरान और बाद में कोई विवाद नहीं हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *