मुजफ्फरनगर।अवगत कराना है कि आज दिनांक 13.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मीरापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया।

तथा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही से सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।तथा थानाक्षेत्र में शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने के दिये निर्देश साथ ही थाने पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं आमजन के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मीरापुर पर नियुक्त आरक्षी सुनील कुमार को उत्कृष्ठ कार्य के लिये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed