जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। शनिवार को कम्पॉजिट विद्यालय नहामऊ मे एमड़ीएम का खाना परोसते समय छात्रों के धक्के से कक्षा 1 का छात्र सब्जी की परात मे गिर गया बुरी तरह से छात्र को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहा से सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है ।
थाना क्षेत्र के ग्राम नहामऊ स्थित कम्पॉजिट विद्यालय मे शनिवार को एमड़ीएम के खाने मे बने चावल सब्जी को परोसा जा रहा था लाइन मे लगे बच्चे भोजन ले रहे थे तभी छात्रों के धक्के से शिवसरन का 7 वर्षीय पुत्र शिवम यादव उर्फ़ प्रिंस सब्जी की परात मे गिर गया जिससे विद्यालय मे अफरातफरी मच गयी परिजनों को जानकारी होते ही घायल छात्र को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया हालत गंभीर होने पर छात्र को सिविल अस्पताल लखनऊ मे भर्ती कराया गया है विद्यालय की प्रधानाधियापिका ममता यादव जो घायल छात्र के साथ सिविल अस्पताल मे मौजूद है जिन्होंने बताया कि खाना लेते समय छात्र सब्जी मे गिर गया था जिसका इलाज चल रहा है ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *