जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थित बाबा रामशरण दास भगवत दास कुटी हनुमान मंदिर में गुरु पर्व के शुभ अवसर पर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके पश्चात किन्हौली के महंत स्वामी श्री प्रकाशानंद जी द्वारा विधिवत अरदास की गई।भंडारे में मसौली सहित क्षेत्र के बड़ागांव, कपिलनगर, भुलीगंज, ज्योरी, नौबस्ता, देहजिया, मुंजापुर, मनियाचंदा, बुद्धिपुरवा आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। सभी ने पूड़ी, सब्जी, हलवा आदि प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर पहुंचे सैकड़ों साधु-संतों का पुजारी रामलाल दास द्वारा अंगवस्त्र, दक्षिणा एवं फल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रेमानंद वर्मा, लक्ष्मीकांत गुप्ता, राजन प्रसाद सोनी, राजेश सोनी, मनोज यादव, मनोज नाग, अंकित वर्मा, रजत वर्मा, पंकज वर्मा तथा अशोक कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *