जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी।भीम आर्मी भारत एकता मिशन जनपद बाराबंकी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह, जिला संयोजक सुभाष चंद्र रावत तथा जिला प्रभारी हरिनंदन सिंह जी के नेतृत्व में आज दिनांक 14 सितंबर 2025 को तहसील फतेहपुर में “बहुजन भाईचारा बनाओ बाइक रैली” का आयोजन बड़े उत्साह एवं जोश के साथ किया गया।इस रैली में हजारों की संख्या में लोग अपनी मोटर साइकिलों के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे उजड़वारा पूर्व से हुआ, जो क्रमशः गुरुशेल, कंदरौला, दादनपुर सरवा, मोहम्मदपुर खाला, बटुआ मऊ, बेलहरा, बिहूरा, मिठवरा, कर्षाभारी, झांसा पुरवा, मदनपुर, फतेहपुर पटेल तिराहा, आंबेडकर पार्क पचघरा होते हुए सम्पन्न हुई।यात्रा का समापन कस्बा इसरौली में सायं 5 बजे किया गया। इस भव्य बाइक रैली के दौरान हजारों युवाओं ने संविधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश दिया।उक्त कार्यक्रम में जिला महासचिव विपिन बहुजन, सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष स्टूडेंट फेडरेशन ऋषभ देशमुख जी, कार्यालय प्रभारी विकाश, सचिव राम मिलन, मीडिया प्रभारी हरिकेश रावण, प्रवेश कुमार, देशराज गौतम,विशाल कुमार,अनुज कुमार, अजीत, मनीष, संदीप, ब्रजेश, पिंटू, यह रैली जनपद भर में चर्चा का विषय बनी और लोगों ने इसका स्वागत करते हुए भीम आर्मी चीफ भारत एकता मिशन के प्रयासों की सराहना की।फ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *