संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

-सीतापुर- बिसवां तहसील के रामा भारी गांव में जन्मे जिले के विख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता में लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण इंटरकालेज में कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जहां उन्होंने धमाके दार काव्य पाठ कर जिले का नाम रोशन कर दिया। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री कवि कमलेश मौर्य मृदु को लोकबंधु राजनारायण स्मृति सम्मान से सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान विद्यालय प्रबंधक शिव कुमार सिंह व प्रसिद्ध समाजसेवी बलवीर सिंह व प्रबंध समिति के अध्यक्ष तेज शंकर अवस्थी ने प्रदान किया।मृदु ने शानदार काव्य पाठ करते हुए अपनी आशु कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिंदी की गरिमा को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा “विश्व में भाषा बनी जितनी सबमें ‘मृदु’ हिंदी है दक्ष हमारी।जो लिखते हैं वही पढ़ते वही बोलते हिंदी है स्वच्छ हमारी”कश्मीर हो कन्याकुमारी हो या कि कामाख्या से लेकर कच्छ की खाड़ी।राष्ट्र है हिन्दू ये हिंदुस्थान है हिंदी बने बटवृक्ष हमारी। इसके अतिरिक्त कार्य क्रम संयोजक योगेश चौहान,श्रीमती संध्या त्रिपाठी,साहब नारायण वर्मा,विशेष शर्मा, अभिजीत मिश्रा तथा तेज शंकर अवस्थी ने काव्य पाठ कर कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान की।अत्यंत सफल संचालन आशीष सिंह ने किया।सभी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक शिवकुमार सिंह ने कवियों सहित उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया। लोकबंधु राजनारायण स्मृति सम्मान से सम्मानित किये जाने पर जिले से सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान,क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा,पूर्व सांसद एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल, शुगर फैक्ट्री के मुख्य अधिशाषी आर सी संगल गन्ना प्रबंधक डा.अनूप सिंह,राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष कवि आनंद खत्री,संस्कार भारती बिसवां इकाई के महामंत्री घनश्याम शर्मा, साहित्य सुधा गीतांजलि के संस्थापक अरविन्द मधुप,अध्यक्ष विजय रस्तोगी,महामंत्री धर्मेन्द्र धवल,जनपद साहित्य सभा के महामंत्री वृंदारक नाथ मिश्र सहित तमाम शुभचिंतकों ने कमलेश मौर्य मृदु को बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed