**हरेन्द्र प्रताप सिंह यमडी न्यूज़ बिजुआबिजुआ खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी तराई क्षेत्र में शारदा नदी का कटान स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौहरा गुजारा के मजरा गांव सिंधिया फॉर्म में पिछले 15 दिनों से कटान तेजी से जारी है।इस दौरान सत्यपाल, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, हरिकिशुन, राजाराम समेत 13 लोगों के मकान नदी में समा गए हैं। नंदू और छांगुर के मकान भी कटान की चपेट में आने वाले हैं। नदी ने लगभग 50 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि को भी निगल लिया है। खेतों में लगी गन्ने और धान की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।पिछले साल भी शारदा नदी के कटान से चकपुरवा, नयापुरवा और कोरियाना गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। प्रभावित ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। कुछ लोग रुरा सुल्तानपुर और दाउदपुर में रह रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल स्तर एक फीट और बढ़ा तो गांव का अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो जाएगा। प्रशासन न तो कटान रोकने में सफल हो पा रहा है और न ही पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत किट उपलब्ध करा पा रहा है। पिछले साल प्रशासन ने ग्रामीणों को ऊंचे स्थान पर जाने की सलाह दी थी और विस्थापित लोगों के लिए व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *