ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसीएम डी न्यूज़ रिपोर्टर,

आदर्श श्रीवास्तव

चुप्पी तोड़ो आवाज़ उठाओ* कैंट स्टेशन (सिगरा थाना अंतर्गत)पिलर नंबर 61 पर कल *सुबह 10 बजे*16/9/25 को धरना* वाराणसी, थाना सिगरा क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और काशी की छवि बचाने के लिए कैंट स्टेशन (सिगरा थाना अंतर्गत) कुछ बिंदुओं पर प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है—1. कैंट स्टेशन परिसर एवं आस-पास महिला सुरक्षा हेतु “पिंक बूथ” की स्थापना।2. पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों का सुदृढ़ प्रबंध।3. नियमित पुलिस गश्त और पर्याप्त संख्या में महिला सिपाहियों की नियुक्ति।4. असामाजिक तत्वों पर कठोर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई।5. एक विशेष समिति का गठन कर कैंट क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को जड़ से समाप्त करना।उपरोक्त बिंदुओं पर शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई हेतु सामाजिक कार्यकर्ता जन सहयोग के साथ 16/9/2025 को कैंट स्टेशन (पिलर नंबर 61 के पास) पर शांतिपूर्ण धरना देने के लिए बाध्य है। *यह धरना किसी प्रकार के टकराव या विरोध के लिए नहीं, बल्कि वाराणसी की बेटियों की सुरक्षा और काशी की गरिमा की रक्षा के लिए है।*सीमा चौधरी अध्यक्ष युवा फाऊंडेशन

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *