प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में लखीमपुर की रीता वर्मा ने जीता ‘मास्टर बेस्ट लिफ्टर’ का खिताब

बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 15 सितंबर लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रादेशिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप ने खेल प्रेमियों को उत्साह से भर दिया। 25 जिलों के 450 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी से यह प्रतियोगिता खेल महाकुंभ में तब्दील हो गई। तीन दिनों तक वेटलिफ्टिंग और बेंच प्रेस की जोरदार प्रतियोगिताएँ देखने को मिलीं।पुरुषों की ओवरऑल टीम चैम्पियनशिप में कानपुर विजेता रहा, जबकि सीतापुर और लखनऊ की टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की टीम चैम्पियनशिप में फतेहपुर ने पहला, सीतापुर ने दूसरा और कानपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।व्यक्तिगत प्रदर्शन में सीतापुर के जयवर्धन सब-जूनियर बेस्ट लिफ्टर बने। हापुड़ के गोविन्द गौतम ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में बाजी मारी। हापुड़ के प्रदीप कुमार मास्टर बेस्ट लिफ्टर बने, जबकि महिलाओं में सोनभद्र की श्रेया कुमारी सब-जूनियर और सीतापुर की प्राची पटेल जूनियर व सीनियर बेस्ट लिफ्टर रहीं।इसी क्रम में लखीमपुर की रीता वर्मा ने महिला वर्ग में मास्टर बेस्ट लिफ्टर का खिताब अपने नाम कर जिले को गौरवान्वित किया। उनके प्रदर्शन से लखीमपुर के खिलाड़ियों में नया उत्साह जागा है।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संस्था अध्यक्ष शुभम टंडन, सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल, सप्ताह प्रभारी अमित मिश्रा सहित पूरी जेसीआई टीम ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *