
रामनगर बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा,जिला सह सेवा प्रमुख विनय मिश्रा,प्रखंड उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश मिश्र,प्रखंड मंत्री कृष्ण कुमार निगम,बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत मिश्रा को कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत होकर प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने कहा कि संगठनात्मक रीति नीति के साथ ही कार्यकर्ताओं एवं हिंदुओं के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए निरंतर संघर्षरत रहूंगा।
बीते शनिवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक में रामनगर प्रखंड के कई कार्यकर्ताओं के दायित्व में फेरबदल हुआ था। इस अवसर पर जिला मंत्री राहुल कुमार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद प्रखंड विशेष संपर्क प्रमुख गोविंद बाजपेई,पूर्व सैनिक आशुतोष लाल मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष दिलीप सोनी गुड्डू,बजरंग दल के सागर अवस्थी गोलू अजय गौतम मनीष लोधी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा।
