एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव रवेन्द्र सिंह यादव थाना रामराज प्रभारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11,09,2025, को थाना रामराज पुलिस को वादी मनोज कुमार व अनिल कुमार ने तहरीर देते हुए बताया।हमारे साथ मारपीट हुई है। थाना रामराज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के तलाश करनी शूरु कर दी थाना रामराज पुलिस मोंटी तिराहे के पास से निकली जा रही थी। तभी राजवाहे के पास अभियुक्त अनुज पुत्र विजय सागर पुत्र विजय, सौरव पुत्र लीलू ,दीपांशु पुत्र राजेश पाल, निवासी ग्राम कासमपुर खोला थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर दिखाई दिए। पुलिस ने जल्दबाजी कर 04, अभियुक्तों को दबीश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। 04,अभियुक्तों के खिलाफ थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
तथा उसके अलावा 04, अन्य अभियुक्तों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए। परमदेव पुत्र शशि भूषण सिंह मनदेव पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम शेरपुर कल्याण थाना हल्दौर व नितिन चौधरी पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम काटपुर करौली थाना मंडावली बिजनौर व रविंद्र पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम हासमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक दिनेश कुमार उप निरीक्षक जीतन सिंह हेड कांस्टेबल सोनू कुमार हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार कांस्टेबल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed