लखनऊ: सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप….

रिपोर्ट मो शाबान लखनऊ


जिलाधिकारी लखनऊ के बगल के पेट्रोल पंप पर ही बिना हेलमेट पेट्रोल मिल रहा है, तो राजधानी के बाकी हिस्सों के क्या हाल होंगे?
राजधानी लखनऊ में सरकार का आदेश “नो हेलमेट नो फ्यूल” की खुल कर धज्जियां उड़ रही हैं। जब जिलाधिकारी लखनऊ के निवास के बगल स्थित पेट्रोल पंप पर ही धज्जियां उड़ रही हों, तो राजधानी के बाकी हिस्सों में उड़ना वाजिब है। अब इस मामले में कहां गया यातायात।
जब राजधानी के मध्य में ही पेट्रोल पंप, अपनी मनमानी दिखा रहे हैं, तो बाकी के पेट्रोल पंप मनमानी दिखाएं तो क्या फर्क पड़ता है और आदेशों का पालन कौन कर रहा है….?
नो हेलमेट नो फ्यूल पर सरकार ने गंभीरता पूर्वक पालन करने का आदेश दिया था, जिससे आम जन हेलमेट पहनने को लेकर सक्रिय हो, पर इन जैसे पेट्रोल पंप अपनी कमाई के लिए आदेशों की बत्ती बनाकर कूड़े के ढेर में डालते हुए अपने मनमाने तरीके से पेट्रोल बेच कर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। ऐसे में क्या प्रशासन इन पर सख्त रुख अपनाएगा…?
या ऐसे ही पेट्रोल वितरण होता रहेगा और आदेश खानापूर्ति के तौर पर अपनाया जाएगा…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed