— हिमांशु राज एम.डी. न्यूज़ अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ ग्राउंड रिपोर्टिंग


“यह तस्वीरें हैं जिले के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रघुनाथ जिला चिकित्सालय अंबिकापुर की… जहाँ इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है।”

“जिला चिकित्सालय के हमर लैब और शौचालय की हालत इतनी खराब है कि मरीज और उनके परिजन दहशत में जीने को मजबूर हैं। शौचालयों में गंदगी का आलम, बदबूदार वातावरण और जर्जर छत व दीवारें किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं।” लैब में जांच करने वाले आने मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है छत से बराबर पानी टपकता है स्थिति और भी विकट है
“यहाँ इलाज कराने आने वाले मरीजों का कहना है कि गंदगी और टूटी दीवारों की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा हमेशा बना रहता
“लोग कहते हैं अस्पताल में डॉक्टर तो इलाज कर देते हैं… लेकिन यह गंदगी मरीजों को फिर से बीमारी की ओर धकेल देती !!
“प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को बार-बार शिकायत की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। न मरम्मत कराई गई, न सफाई… और न ही सुरक्षा व्यवस्था की सुध ली गई।”

(क्लोज़िंग लाइन –
“सवाल यही है कि आखिर कब तक मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ होता रहेगा… और जिला अस्पताल की इन खामियों पर जिम्मेदार चुप्पी साधे रहेंगे?”

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *