एम डी संवाददाता प्रशांत जैन बदायूँ की रिपोर्ट

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडोल में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दिन से शुरू होकर रात तक चले मुकाबलों में कबड्डी प्रेमियों ने रोमांचक खेल का आनंद लिया। फाइनल मुकाबला पिंडोल और एटा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन पिंडोल की टीम शुरू से ही बढ़त बनाए रही। पिंडोल ने 34 अंक अर्जित किए, जबकि एटा की टीम 24 अंकों तक ही पहुंच सकी। इस प्रकार पिंडोल की टीम ने 10 अंकों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में उझानी, एटा, पिंडोल, बिल्सी, बरेली, शाहजहांपुर, वैन सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के समापन पर ग्राम प्रधान मुजाहिद खान ने विजेता पिंडोल और उपविजेता एटा टीम के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डे-नाइट टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस मौके पर आयोजक अमन खान, निहाल गुप्ता, शहजाद खान, सलमान खान, प्रवेश कुमार, वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *