नसीम अहमद

स्योहारा। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) के तत्वावधान एवं उपनिदेशक (पं) मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट पंचायत रिसोर्स सेंटर ( डी.पी.आर.सी.) गजरौला जनपद अमरोहा में जनपद मुरादाबाद के विकास खंड डिलारी एवं बिजनौर के विकास खंड अल्हैपुर धामपुर के पंचायत सहायक/एकाउंटेंट- कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर का चार दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

इस प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों को पंचायती राज व्यवस्था-73 संविधान संशोधन, ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान व उनके दायित्व, ग्राम सभा के कार्य दायित्व एवं महत्व, ग्राम पंचायत की समिति एवं कार्य, पंचायत सिटिजन चार्टर , स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 15वां केंद्रीय वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग, बहुउदेशीय पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, पंचायत कल्याण कोष उ0 प्र0, मातृभूमि योजना, ग्राम पंचायत की स्वयं के आय स्त्रोत (ओ.एस.आर.) सतत विकास लक्ष्य एवं उनका स्थानीयकरण ( एल.एस.डी.जी.), पंचायत उन्नति सूचकांक ( पी.ए.आई.)ग्राम पंचायत विकास योजना( जी.पी.डी.पी.) ई-ग्राम स्वराज, पंचायत पुरस्कार आदि विषयों पर पंचायत सहायकों को पंचायती राज विभाग के राज्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी पंचायत सहायकों ने इस प्रशिक्षण को अपने लिये उपयोगी बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कार्य को सुगमता प्रदान करने वाला और उनकी कार्य-दक्षता में वृद्धि करने में सहायक होगा | इस अवसर पर वरिष्ठ फैकल्टी एवं प्रबंधक डीपीआरसी गजरौला जनपद अमरोहा सत्येंद्र कुमार शर्मा, राज्य प्रशिक्षक ईशांत कुमार शर्मा,रेखा रानी,कु0 खुशी,अब्दुल कादिर,आवरण अग्रवाल रिजवान अली, एवं मौहम्मद वसीम के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *