सूचना विभाग जनपद हरदोई प्रकाशनार्थ दिनांक 15 सितम्बर 2025जन सुनवाई कलेक्ट्रेट जन सुनवाई मे शिकायतों के निस्तारण के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभआज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। आज जन सुनवाई मे 02 व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया गया, 01 दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया तथा 02 बच्चों को स्पान्शरशिप योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्टेªट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।पंकज राजपूत पत्रकार हरदोई

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *