हरेन्द्र प्रताप सिंह
एमडी न्यूज़ बिजुआ
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में स्थित धर्मापुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। मेडई पुरवा की रहने वाली 27 वर्षीय सरिता गुप्ता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है।
प्रसव नर्स सुमनपाल की देखरेख में कराया जा रहा था। इसी दौरान सरिता की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया।
गुस्साए परिजनों ने शव को धर्मापुर लिंक रोड पर रखकर जाम लगा दिया। भीरा थाने के थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। वे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मृतका सरिता अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। माही गुप्ता 4 वर्ष और देव गुप्ता 2 वर्ष के हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
सीएचसी अधीक्षक बिजुवा सुभाष वर्मा, लेखपाल जगदेवपुर मनोज शुक्ला, तहसीलदार पलिया ज्योति वर्मा और कानूनगो विजेंद्र शुक्ला के साथ पीएसी बल भी तैनात किया किया गया है

