आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी
ब्रेकिंग न्यूज़ मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरौली निवासी पंकज की बुखार से मौतदो दिन पहले भर्ती हुआ था कल रिपोर्ट थी डेंगू पॉजिटिव दीनदयाल नगर स्थित शांति हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप परिजनों ने काटा हंगामा, डेंगू से पीड़ित था युवकबाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी पंकज यादव (35) की रविवार देर रात शांति हॉस्पिटल, दीनदयाल नगर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज पहले से ही गंभीर हालत में आया था और मौत का कारण हार्ट अटैक था।पंकज यादव बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। पत्नी ममता देवी के अनुसार, रविवार रात 11 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के शांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कराई गई ब्लड जांच में खून की कमी पाई गई, जिसके बाद तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। इसके बावजूद मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और सोमवार सुबह 10:30 बजे उनकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान सिर्फ एक महिला चिकित्सक मरीज को देखने आई, और बार-बार कहने के बावजूद मरीज को रेफर नहीं किया गया। स्टाफ ने मरीज को अस्पताल में ही रखने की सलाह दी। परिजनों के अनुसार अगर समय रहते रेफर कर दिया गया होता, तो शायद जान बच जाती। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते पंकज की मौत हुई।घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से शिकायत पत्र लिया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।अस्पताल प्रबंधन ने किया आरोपों से इनकारशांति हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. हिमांशु वर्मा ने कहा, मरीज एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था और बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। जांच में डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। प्लेटलेट्स व खून की मात्रा भी काफी कम थी। सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद CPR दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।हॉस्पिटल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. लवभूषण गुप्ता ने कहा, “शांति हॉस्पिटल में युवक की मौत के संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो पूरे मामले की जांच की जाएगी। साथ ही मरीज डेंगू पॉजिटिव था या नहीं, इसकी भी पुष्टि कराई जाएगी।



