, ग्रामीण अभी भी चिंतित हरेन्द्र प्रताप सिंह एम डी न्यूज़ बिजुआलखीमपुर खीरी के विकास खंड बिजुआ में शारदा नदी का कटान मंगलवार को रुक गया। हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है।पिछले 15 दिनों से शारदा नदी के तराई इलाके में स्थित सिंधिया फार्म में कटान जारी था। नदी ने किसानों की फसलें और करीब 13 मकान अपनी चपेट में ले लिए थे। इस दौरान एक किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सामान समेत नदी में बह गया।कटान रुकने के बाद ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। किसान हरवैल सिंह, रेशम सिंह, हरभजन सिंह, सत्यपाल, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, हरिकिशुन और राजाराम का कहना है कि सरकार समय पर बचाव कार्य करती तो उनके घर और खेत बच सकते थे। अब भी शेष भूमि को कटान से बचाया जा सकता है।स्थानीय निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल कटान रुका हुआ है, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है और किसी भी समय स्थिति बिगड़ सकती है। क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार शुक्ला लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीण भी सतर्क हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed