एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,मीरापुर। मीरापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बलीपुरा के पास टायर पंचर की दुकान करने वाले युवक का दुकान के अन्दर ही गोली लगा शव मिला।जिससे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी 24 वर्षीय फरमान पुत्र इकबाल गांव बलीपुरा के पास ढाबे के बराबर में टायर पंचर की दुकान करता था। रोज की तरह फरमान सोमवार रात अपनी दुकान में सोया हुआ था। मंगलवार सुबह एक कार चालक हवा डलवाने के लिए दुकान पर आया तो फरमान का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई। कार चालक ने शोर मचाया तो होटल से दौड़कर युवक वहां पहुंचे। उन्होंने फरमान के घर सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी जानकारी दी। परिजनों ने युवक की कही और हत्या कर शव यहां लाकर रखने की आशंका जताई। सूचना पर सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर भी मौके पर आ गए। एफ,एस,एल की टीम पहुंची तथा शव के पास से खून के सैंपल इकट्ठा किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed