*एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव रवेन्द्र सिंह यादव थाना रामराज प्रभारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16,09,2025, को थाना रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक जय सिंह नागर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार ,उप निरीक्षक जीतन सिंह, उप निरीक्षक हर्षित शर्मा, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, आदि ने दो अभियुक्तों को रितिक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला जमुना विहार कॉलोनी टावर वाली गली कस्बा व थाना खतौली मुजफ्फरनगर को टिकौला मिल की तरफ जाने वाले रास्ते से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा देव गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला गंगा विहार कॉलोनी चिराग स्कूल के पास कस्बा व थाना खतौली मुजफ्फरनगर को हुसैनपुर चौराहे के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
