मुजफ्फरनगर,रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव रवेन्द्र सिंह यादव थाना रामराज प्रभारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16,09,2025, को वादी बद्रीश गौतम पुत्र रघुनंदन गौतम निवासी साकेत कॉलोनी पुलिस चौकी के सामने थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में थाने में तहरीर दी कि दिनांक 12,09,2025,को समय करीब 04,40,बजे के करीब पावर प्लांट के कंट्रोल रूम से डीसीएस के दो कंट्रोलर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक जय सिंह नागर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार , कांस्टेबल मनोज कुमार आदि ने खुलासा करते हुए। 01,अभियुक्त विकास कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम मोहल्ला आर्यपुरी गंगधाडी कस्बा व थाना खतौली मुजफ्फरनगर को चोरी किए गए। 02,कंट्रोलर व 01,मोटरसाइकिल के साथ जमालपुर रामराज रोड से मिल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *