बाराबंकी: नॉन टेट शिक्षक संगठन लगातार सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहें हैं उसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी ने ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराह्न तीन बजे कुर्सी विधायक एवं सचेतक, विधान मंडल दल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश,सदस्य प्राक्कलन समिति उत्तर प्रदेश विधानसभा, साकेंद्र वर्मा को उनके कार्यालय ज्ञापन सौंप कर 2011 से पहले बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती हुए अध्यापकों को टेट परीक्षा से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।

कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा ने आश्वस्त किया है कि शिक्षकों के हितों साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार किसी भी शिक्षक के अहित के बारे में सोचती ही नहीं हैं। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में प्रेम चंद्र प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज जिला उपाध्यक्ष कामराज,जिला संयुक्त मंत्री सल्पू राम, जिला मीडिया प्रभारी डॉ० विकास चंद्र शर्मा, फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, मंत्री सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष शिव प्रताप यादव, संरक्षक सत्यानंद, मीडिया प्रभारी दुर्गेश शंकर, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, अनिल कुमार कन्नौजिया, आशीष कुमार वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed