मास्टर ट्रेनर के घर पहुंचकर की गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी

हरेन्द्र प्रताप सिंह एम डी न्यूज़ बिजुआ लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक में एक शिक्षक द्वारा मास्टर ट्रेनर के विरुद्ध गंभीर आरोप सामने आए हैं। मास्टर ट्रेनर अभिषेक गिरी ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।घटना 16 सितंबर की दोपहर की है। बिजुआ बीआरसी में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव और अनुराग अपने साथियों के साथ नशे की हालत में वहां पहुंचे। वाद-विवाद के बाद वे लखीमपुर के गोकुलपुरी स्थित मास्टर ट्रेनर के आवास पर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया।मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बाद में फोन कर दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पास धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग है। शिकायत में बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर की रेकी कर रहे हैं।यह विवाद एफएलएन प्रशिक्षण में अनुपस्थिति के कारण शुरू हुआ। 15 सितंबर को आयोजित अंतिम बैच के प्रशिक्षण में 100 प्रतिभागियों को शामिल होना था। अधिकारियों के अनुश्रवण में कुछ शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेंद्र चौधरी ने अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया धनी में सहायक अध्यापक हैं। पहले भी इनके द्वारा सीनियर अध्यापक को हटाने के लिए एक फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगने का मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेन्द्र चौधरी ने चेतावनी दी है कि समय पर स्पष्टीकरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *