मुख्य शूटर अनुज झा जो मूलतः मधुबनी बिहार का है हुआ गिरफ्तार ।

घटना के समय पल्सर बाइक चलाने वाला यश सिंह भी गिरफ्तार, पल्सर बाइक बरामद ।
रेकी में सहयोग करने वाला युवक प्रमोद गुप्ता भी गिरफ्तार ।
घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (पिस्टल) और एक अन्य CMP भी बरामद ।

एक कंपनी के कलेक्शन मनी को लूटने की बनी थी योजना ।

पांडेयपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बनी थी योजना ।

इस लूट को अंजाम देने के लिए कई बार ड्राई रिहर्सल भी किया था बदमाशों ने ।

उसके उपरांत कई बार अटेम्प्ट भी किया गया परंतु विफल रहे ।

जेल में निरुद्ध झुन्ना पंडित और रवि पटेल हैं इस घटना के मास्टर माइंड

रेस्टोरेंट संचालक दीपांकर पटेल सहित एक पंक्चर बनाने वाला अभिषेक पटेल उर्फ़ बच्चा और असलाह की सप्लाई करने वाले रोहित यादव की पुलिस को सरगर्मी से तलाश ।

कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें कर रही है छापेमारी ।

गिरफ्तार शुदा तीनों आरोपियों को पुलिस आज न्यायलय में पेश करेगी । अब तक इस घटना में कुल 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

*वाराणसी से ब्यूरो चीफ प्रियंका पटेल*

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *