थाना बिल्सी क्षेत्रांतर्गत एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छौलायन निवासी हुक्म सिंह (25) पुत्र रामपाल अपनी साली की शादी में सुंदरनगर गया था। उपरोक्त युवक का शव लोगों द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुंदरनगर एवं हैबतपुर के बीच में पेड़ पर लटका देख उसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्याम नारायण एवं थाना बिल्सी प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मय पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक युवक की शादी 01 बर्ष पहले हुई थी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed