बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 22 सितंबर

लखीमपुर खीरी। गाला कैटरर्स नंदजी और ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी द्वारा आयोजित “गरबा नाइट” का शुभारंभ सनातन संस्कृति परम्परा के अनुसार दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा, और विशिष्ट अतिथि नगर विधायक योगेश वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की।दि लीगेसी छाऊछ चौराहा गोला रोड पर संपन्न इस कार्यक्रम में शोर बैंड की मधुर धुनों पर परिवार, युवा और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में थिरकते हुए नवरात्रि की पूर्व संध्या का आनंद लिया। “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम में गरबा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ।इस अवसर पर जिला प्रचारक अविनाश, सीए पवन कपूर, हर्ष चंद्र सेठ, महाबीर प्रसाद लाला, वैभव कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। आयोजन में पुलिस प्रशासन, आयोजकों, प्रायोजकों और नगर के नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।शोर बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ द लीगेसी लॉन एंड बैंक्वेट के स्वादिष्ट भोज, चाट, स्नैक्स और ब्रेड एंड बास्केट व आर्ट ऑफ चॉप काउंटर के व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम समापन से पूर्व आयोजकों द्वारा प्रायोजकों, सहयोगियों और पुलिस प्रशासन को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।