बाराबंकी, बृहस्पतिवार को विकास खण्ड -देवा के सैकड़ों शिक्षकों ने सामूहिक रूप से माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राष्ट्रपति महोदय, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय तथा माननीय नेता प्रतिपक्ष महोदय को , अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में टेट अनिवार्यता के विरोध में चलाए जा रहे’शिक्षक की पाती’ अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी व्यथा से अवगत कराते हुए समस्या का निराकरण कराने की मांग की।इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष प्राoशिoसंघ, विकास वर्मा उपाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप मिश्रा, सुरेश मौर्या, सुनील वर्मा, लवकुश वर्मा, मोहम्मद इस्माइल ब्लाक अध्यक्ष, पूर्णेश प्रताप सिंह यूटा कोषाध्यक्ष, राकेश कौल उपाध्यक्ष यूटा,नीरज श्रीवास्तव संगठन मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विजय प्रताप ब्लाक अध्यक्ष,विवेक वर्मा ब्लाक मंत्री,ए आर पी अभिषेक नाग, शिवपूजन शर्मा, महिला शिक्षक संघ से ब्लाक अध्यक्ष नीलमलता,कंचन गुप्ता,कनक, अनुराधा,रति सिंह ,रत्ना,अनुजा, सीमा सावलानी,आदि शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *