औरैया- फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केसमपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च कानपुर के द्वारा किया गया ।जिस में संचालित पाठ्यक्रम एमएससी नर्सिंग बीएससी नर्सिंग एएनएम जीएनएम पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग होम और पैरामेडिकल के लोगों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। कि किस तरह से अपने स्वास्थ्य की रक्षा करनी है ।बीमारी से बचने के लिए उपाय बताएं। सर्वप्रथम ग्राम प्रधान कल्लू पाल की स्वास्थ्य जागरूकता शिविर की तरफ से जांच की गई। पंचायत के लोग लगभग 300 से अधिक लोगों की जांच की गई। और दवाइयां भी वितरित की गई। इसी मौके पर डॉ अमित दिनेश ,गिरजाशाह ,रितु अमित दुबे, सौरभ ,ज्योति, विमला आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *