अंकुल प्रजापति नहटौर। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें वाल्मीकि जी मंदिर निर्माण, बाल्मीकि प्रकट उत्सव पर अवकाश घोषित करने, नगर में वाल्मीकि द्वार और वाल्मीकि चौक के निर्माण की मांग शामिल रही।इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा शाखा अध्यक्ष बिजेंद्र चैनवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सावन सुद, कार्यकर्ता नरेंद्र चैनवाल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित सूद, महामंत्री मंडल सुमित सूद, महिला समूह अध्यक्ष मीनाक्षी देवी, प्रमोद सहदेव, संजू सूद, परवीन सूद, राम अवतार, ललित सहदेव, रोहन, प्रदीप पवार, राम अवतार सिंह, भरत भास्कर और रीता देवी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज की भावनाओं को सम्मान देते हुए मांगों को जल्द पूरा किया जाए। वहीं डीएम ने ज्ञापन को शासन स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *