जुमा नमाज़ और त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

अंकुल प्रजापति

चांदपुर। चांदपुर में क्षेत्राधिकारी सीओ देश दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार को पैदल गश्त की। यह गश्त जुमा की नमाज और आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देश पर देश के मौजूदा हालात और आने वाले त्योहारों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। सीओ ने थाना चांदपुर क्षेत्र में पुलिस बल को ब्रीफ किया, जिसके बाद मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मार्च किया गया।

पैदल गश्त के दौरान सीओ देश दीपक सिंह ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी दृढ़ता से निभाएं, ताकि कोई भी उपद्रवी अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके।

इस पैदल गश्त में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, कस्बा प्रभारी ब्रिजेश शर्मा और अंबेडकर पुलिस चौकी प्रभारी मदन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *