नगीना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बाजारों में पैदल गश्त

अंकुल प्रजापति

नगीना। नगीना में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आई लव मोहम्मद विवाद को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।
सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने मुख्य चौराहा, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।
शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस का यह कदम शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। इससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत होगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *