गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम हरदिहा सपौर निवासी जादूगर मिस्टर इंडिया ने एक के बाद एक अवॉर्ड पर कब्जा जमाते हुये अपने क्षेत्र जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। सामाजिक संगठन जो शिक्षा, रोजगार और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के लिए सतत कार्यरत एकता फाउंडेशन द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय अर्थव्यवस्था के कुशल शिल्पकार डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया को “डॉ. मनमोहन सिंह राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025” से नवाजा गया।यह सम्मान उन्हें उनके सामाजिक योगदान, जनकल्याण के प्रयासों और देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया।जादूगर मिस्टर इंडिया जादुई दुनिया मे अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करने के चलते अपनी अलग ख्याति बनाये है।इनके द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नशा उन्मूलन, दहेज एक अभिशाप जैसे अन्य तमाम कार्यक्रमों के जरिये आमजन को जागरूक करने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है।एकता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जय संजय रामटेके ने कहा कि “हम राजनीति नहीं, परिवर्तन की बात करते हैं। हम जनता को पार्टियों के झंडे नहीं, देश का संविधान देना चाहते हैं। हर नागरिक को शिक्षा, रोजगार और उसके सभी मौलिक अधिकार उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।” कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा स्वीकृत सामाजिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई और संस्था की भावी योजनाओं की जानकारी दी गई।सभी अतिथियों ने एकता फाउंडेशन की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की और संस्था को आगे भी समाज हित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।