दिल दहलाने वाली घटना, घर की इकलौती सदस्य की भी मौत आखिर क्या हुआ 18 वर्षीय लड़की के साथ।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं जिले के थाना क्षेत्र सिरसा गोटिया गांव में 18 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है ।गले पर रस्सी के निशान और फटे कपड़े रेप के बाद हत्या की आशंका को गहरा कर रहे हैं।जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गोटिया में शनिवार रात एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई गांव की 18 वर्षीय अप किशोरी गुड्डू पुत्री दाताराम अपने घर में अकेली रहती थी वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई ग्रामीणों का कहना है कि युवती की गला घोट कर हत्या की गई है मौके की स्थिति और युवती के शरीर पर मिले चोटों के निशान और फटे कपड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

कैसे सामने आई वारदात

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने किशोरी को उसके घर में चारपाई पर मृत्यु हालत में देखा गले पर रस्सी से खींचे जाने के काले निशान जीभ बाहर निकली हुई थी। और हाथों पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पास में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया की युवती की पायजामी भी फटी हुई थी। जिससे बलात्कार के बाद हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार मृतका अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अकेली रह रही थी। और उसके नाम पर गरीब ढाई बीघा जमीन है गांव में चर्चा है कि यह जमीन हथियाने के इरादे से युवती की हत्या की गई है। हो सकता है कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पूर्व में युवती को लेकर कुछ लोगों ने लालच और धमकी देने की बातें भी कही थी । हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

सबको पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटनास्थल से कोई स्पष्ट साक्ष्य या हथियार बरामद नहीं हुआ है ।लेकिन कमरे की हालत और युवती के कपड़े कई बातों की ओर इशारा कर रहे हैं।

वर्जन एस एस पी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह

एस एस पी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है ।शव का पोस्टमार्डम कराया जा रहा है। प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही हैं।हत्या का कारण भूमि विवाद या यौन उत्पीड़न के बाद हत्या हो सकती है जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

बर्जन क्षेत्राधिकारी के,के तिवारी

क्षेत्राधिकारी के,के तिवारी एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने सूचना मिली है मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा हैं रिपोर्ट आने के बाद जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।