संवाददाता- ओम प्रकाश

बाराबंकी- स्थिति हैदरगढ़ तहसील के मकनपुर गांव, पावर हाउस भिलवाल में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर। गांव में पोल से लटकते तार हर समय दे रहे किसी बड़े हादसे की दावत। गांव में जगह-जगह तार पेड़ों पर अटके दिखाई दिये। बिजली विभाग के अफसर मौन। कुछ समय पहले ही इसी गांव में एक घटना हुई थी, जहां पर ग्यारह हजार लाइन पोल से गिर गई थी। उसके बाद भी इसकी सुध नही ली जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया- की इस तरह प्रशासन के द्वारा की जा रही लापरवाही मानवता को शर्मशार करने वाली है। और पिछली बार गांव में ही एक हाईटेंशन लाइन गिर गई थी और बड़ा हादसा होने से बच गया था। इसके बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही फिर से किसी बड़े हादसे की ओर रुख कर रही है।

क्या बिजली विभाग के अफसरों की नजरों में ग्रामीणों की जान की कोई वैल्यू नहीं है। योगी सरकार जिस तरह से ठोस प्रशासनिक कार्यों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसकी जमीनी हकीकत कुछ और है। जहां लापरवाह अफसरों का बोलबाला है। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है बिना घूस कोई काम नहीं होता।

सरकार को तुरंत संज्ञान में आना चाहिए और वह जिस तरह से कानून व्यवस्था का दावा करते हैं, वहीं छोटे अधिकारी उनके इन दावों पर पानी फेरते नजर आते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।