बाराबंकी,रविवार को सतरिख क्षेत्र के माैथरी गांव स्थित यू के क्रिकेट ग्राउंड में प्रथम एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में अमर बहादुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 200 मीटर दौड़ में सचिन यादव ने बाज़ी मारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू तथा विशिष्ट अतिथि आल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल एथलीट् दीपा सिंह ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा विजेताओं को साइकिल सहित अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर विशेष रूप से आयोजक मनमोहन यादव, चौक लखनऊ के रनिंग कोच साहिल हुसैन नक़वी सहित क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed