मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व घर से बिना बताये इलेक्ट्रिक स्कूटी से निकले 24 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह शारदा सहायक डबल नहर दरियाबाद थाना क्षेत्र के आलियाबाद झाल से बरामद हुआ। मृतक की स्कूटी शनिवार को बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम पंजरौली के निकट नहर पुल से बरामद हुई थी।
बताते चले कि 26 सितम्बर की शाम करीब साढ़े 6 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम् बांसा निवासी 24 वर्षीय रईस पुत्र् कलीम मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर मे बिना बताये कही चला गया देर रात्रि तक घर वापस न लौटने पर परेशान परिजनों ने नाते रिस्तेदारो मे तलाश की परन्तु पता न चलने पर शनिवार को परेशान हाल पिता कलीम पुत्र सिराज ने थाना मसौली मे पुत्र के गयब होने की सूचना दी मसौली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश मे जुटी थी तभी बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम पंजरौली के निकट शारदा सहायक डबल नहर पर लावारिस मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रईस की ही स्कूटी होने की पुष्टि की। तेज रफ्तार से बह रही नहर पुल पर स्कूटी मिलते ही परिजनों ने किसी अनहोनी घटना की आशंका होने लगी थी रविवार को पुलिस टीम ने जब तलाश शुरु की लेकिन शव का पता नही चल सका इसी बींच दरियाबाद थाना क्षेत्र के आलियाबाद झाल मे युवक के शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शीनख्त की ओर पहचाना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक चार भाइयो एव तीन बहनो मे चौथे नम्बर पर था जिसमे दो भाई एव दो बहनो की शादी हो चुकी थी तथा वर्ष 2018 मे माँ की मृत्यु होने के बाद् हमेशा टेंशन मे रहता था। जवान बेटे की मौत से जहां बूढ़े बाप् कलीम एव उनकी भाई एव बहनो का रो रो कर बुरा हाल है बहरहाल मृतक ने किन परिस्थितियों मे मौत को गले लगाया जिस पर पुलिस जाँच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *