**शोएब की रिपोर्ट चन्दौली**

** चंदौली:जिले के चहनियां के बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 43 वर्षीय शिक्षिका ममता पाण्डेय का रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बिहार के चांद डाक बंगला के पास हुई, जहां बाइक के आमने-सामने टक्कर में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके पति राकेश पाण्डेय (45 वर्ष) इस हादसे में हेलमेट लगाने के कारण बाल-बाल बच गए।मृतका ममता पाण्डेय रामगढ़ निवासी अवकाश प्राप्त अध्यापक सदानन्द पाण्डेय की बहू थीं। वह बिहार के इटही, जिला कैमूर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति भी प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। रविवार को छुट्टी के दिन ममता पाण्डेय अपने पति के साथ बाइक से मुंडेश्वरी धाम से दर्शन पूजन कर घर लौट रही थीं। चांद डाक बंगला रोड पुल के पास बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में उनका नियंत्रण खोने से हादसा हो गया।पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया । शव रामगढ़ लाकर बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। हादसे की खबर मिलते ही ममता पाण्डेय के ससुर सदानन्द पाण्डेय, पति राकेश पाण्डेय और उनके पुत्र सत्यम व सुंदरम का रो-रोकर बुरा हाल था।ग्रामीणों ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति समर्थन और सांत्वना दी। घटना ने इलाके में सड़क सुरक्षा और हेलमेट के महत्व की चेतावनी भी उजागर कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *