अंकुल प्रजापति स्योहारा। नगर के प्रसिद्ध माडर्न जिम की ओर से रविवार को आयोजित मिस्टर जोनल चैम्पियनशिप में मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी निवासी दिनेश कौशल ने मिस्टर जोनल का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बिजनौर समेत कई जिलों के करीब 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनोज वर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर आयोजक मंडल ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विजेता दिनेश कौशल को 2100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। चैम्पियनशिप पाँच श्रेणियों मिस्टर जोनल, मैन फिजिक, मिस्टर फ्रेशर, मिस्टर बिजनौर और मिस्टर स्योहारा में संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में तनवीर खान, राहुल वशिष्ठ, नाजिम और शहनाबाज शामिल रहे। अंत में आयोजक मंडल ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सचिन सचदेवा, डॉ. आशिफ, अमजद, फैसल, इकबाल, युसुफ, शकील, मोहित कौशिक, मोहित शर्मा, अश्वनी, जतिन, अली, बली, अमान, रिजवान, अखलाक, महमूद आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *