हरदोई………..लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में जिला पंचायत सभागार में भाजपा ने स्वागत समारोह किया।इसमें आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अलोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ उनके संघर्ष और त्याग को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा और सदर सांसद जय प्रकाश रावत ने लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि उस भयावह दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कठोर यातनाएं सहकर भी राष्ट्रहित में संघर्ष जारी रखने वाले वीरों को नमन है। कार्यक्रम का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने समस्त लोकतंत्र सेनानियों को नमन कर किया।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक सुभाष पांडेय, सह संयोजक विनोद राठौर, क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, रामकिशोर गुप्ता और लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *