विधान परिषद की याचिका समिति ने अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज जनपद लखीमपुर खीरी का दौरा किया। समिति के सभापति अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य अनूप गुप्ता एवं उमेश द्विवेदी खीरी पहुंचे। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर समिति का स्वागत किया कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित बैठक में सभापति अशोक अग्रवाल ने जनपद से संबंधित विभिन्न प्रेषित संदर्भों की गहन समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में समिति के निर्देश पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने विभागों से संबंधित याचिकाओं की स्थिति से समिति को अवगत कराया बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति द्वारा प्रेषित सभी संदर्भों व याचिकाओं का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा समयबद्ध रूप से उसकी सूचना समिति को भेजी जाए। साथ ही जनपद में याचिका समिति के त्वरित निस्तारण हेतु एक विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए गए, जिससे मामलों की प्रभावी निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित हो सके बैठक में समिति के सदस्यों अनूप गुप्ता और उमेश द्विवेदी ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के दौरान कई बिंदुओं पर प्रश्न किए और लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान व ठोस फॉलोअप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पीडी एसएन चौरसिया ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी प्रत्येक याचिका पर प्रशासन संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने समिति के सभापति व सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, पीडी (डीआरडीए) एसएन चौरसिया, सभी एसडीएम सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर पुलिस की बड़ी जनहितकारी पहल: FIR की कॉपी के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर में FIR दर्ज कराने वाले वादियों को अब उसकी प्रति लेने के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। FIR दर्ज होने के बाद उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराई जाएगी और व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाएगी। व्हाट्सएप से प्रति उपलब्ध न हो पाने पर संबंधित हल्का/बीट आरक्षी वादी के घर पहुंचकर FIR की कॉपी देगा।महिला वादियों के मामले में महिला पुलिसकर्मी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन का समय बचाने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।