एम डी संवाददाता प्रशांत जैन बदायूँ की रिपोर्ट

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के पीछे बनी परशुराम कॉलोनी में नवनिर्मित शिव मंदिर में रविवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। विधि-विधान से हवन-यज्ञ के उपरांत शिव परिवार सहित कई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कपिल शर्मा, अनिल दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा उर्फ बबली, गौतम शर्मा, गोविंद शर्मा, निकेता दीक्षित, विवेक शंखधार सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed