एमडी न्यूज रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू एमडी न्यूज- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अचानक वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया जाता है। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बतौर प्लेयर टीम में शामिल किया जाता है, और कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी जाती है। बीसीसीआई का यह फैसला फैंस को राज नहीं आया और सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को खूब ट्रोल किया।इस बीच फैंस और बीसीसीआई के बीच एंटी बीसीसीआई माहौल बन गया।रोहित शर्मा को इस तरह से कप्तानी से हटाए जाने पर फैंस और बीसीसीआई आमने-सामने आ गए और सोशल मीडिया पर फैंसो ने बीसीसीआई को आड़े हाथ ले लिया और खूब आलोचना की। फैंस का मानना है की- बीसीसीआई अब पालिटिक्स का अड्डा बन चुकी है।इस तरह से रोहित को कप्तानी से हटाकर बीसीसीआई ने गलत किया है। जबकि रोहित शर्मा ने हमें टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीताकर हमें खुशी मनाने का मौका दिया। लेकिन 2023 विश्व कप की हार हमें आज भी चुभती है।लेकिन हमें आशा थी की 2027 में रोहित अपनी कप्तानी में विश्व कप 2023 की हार का बदला लेकर भारत को विश्व चैंपियन बनाते।लेकिन हमारे दिलों में कैप्टन रोहित ही हमेशा रहेंगे। आज का दिन 2013 की याद दिलाता है जब सचिन तेंदुलकर ने संन्यास लिया था।वो दिन बेहद ही इमोशनल था।आज रोहित युग का अंत भी बीसीसीआई ने कर दिया।फैंसो ने रोहित शर्मा को बोला “थैंक्यू कैप्टन”। तुम्हारी वजह से ही हमारे आंखों में खुशी के आंशू थे।आप हमारे दिलों में हमेशा रहोगे। आपके लम्हे बहुत याद आयेंगे कैप्टन।दिग्गजों ने भी नाराजगी जताई:कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरो को भी बीसीसीआई का यह फैसला नागवार गुजरा।सौरभ गांगुली, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान से लेकर अन्य दिग्गजो ने भी इसकी आलोचना की।इनका मानना है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बैक टू बैक 3 आईसीसी फाइनल खेले। रोहित 2027 वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट आप्शन थे। रोहित शर्मा 2023 हार का बदला लेना चाहते थे।इस तरह से किसी स्टार कप्तान को हटाना ठीक नहीं है। हां सुभमन गिल अच्छे प्लेयर है लेकिन अभी वो टर्म कंडिशन के हिसाब से रोहित से बेहतर नहीं है।सुभमन को अभी बड़े मैचों का एडवान्टेज नहीं है।जबकी रोहित आईसीसी के 43 में से 42 मैंच जीते हैं और शायद ही कोई आगे ऐसा कर पायेगा।बीसीसीआई को अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए और 2027 में फिर से रोहित शर्मा को मौका देना चाहिए।रोहित शर्मा ने कहा- कि एक न एक दिन हर सम्राज्य गिरता है।मै चाहता था की 2023 में जो ट्राफी हमसे छूट गई थी, उसे 2027 में अपनी कप्तानी में उठाएं लेकिन खैर,अब बतौर कप्तान न सही लेकिन बतौर प्लेयर भारत को 2027 विश्व कप चैंपियन बनाना है। हमें सिर्फ और सिर्फ वर्ल्ड कप दिखता है।रोहित शर्मा का करियर:महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब जिताने का रिकॉर्ड रोहित के हाथ में है। रोहित शर्मा बतौर कप्तान लगातार तीन आईसीसी फाइनल खेलने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान। रोहित शर्मा बिना एक भी मैच हारे लगातार तीन फाइनल खेलने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान।रोहित के नाम रिकार्ड:1) आईसीसी टी20 विश्वकप २) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ३) वनडे विश्व कप उपविजेता 4) पांच आईपीएल ट्राफी 5) दो एशिया कप ट्रॉफी 6) सैय्यद मुस्ताक अली ट्राफी 7) विजय हजारे ट्रॉफी 8) रणजी चैम्पियनरोहित युग का अंत:इसी के बीच अब रोहित के करियर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं की रोहित 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे की नहीं? या आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी आखरी सीरीज होगी? क्योंकि उन्होंने जिस तरह से टी20 और टेस्ट से अचानक रिटायरमेंट ले लिया था। इससे और भी सम्भावनाएं बढ़ जाती है। भारतीय टीम में रोहित युग खत्म होने की कगार पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed