Report journalist Aarif Hardoi Mo 9559459752 महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर गोष्ठी आयोजितसंयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत कार्यक्रम संपन्नहरदोई। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-05 के विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय हरदोई में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम संयुक्त निदेशक अभियोजन रामाशीष कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गोष्ठी में जनपद न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित महिला अधिवक्ताओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, उत्तर प्रदेश साक्षी संरक्षण योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, दहेज प्रतिरोध अधिनियम तथा पॉक्सो अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।गोष्ठी में अमरेन्द्र कुमार निरंजन, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तथा सत्येन्द्र सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), वरिष्ठ अधिवक्ता महिमा श्रीवास्तव, एड समता शर्मा, एड मोहम्मद आरिफ अंसारी,एड प्रीती द्विवेदी,एड नीतू, एड खुशबू शेख, आदि सहित अभियोजन संवर्ग के अन्य अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विभिन्न विधिक पहलुओं पर अपने विचार एवं अभिमत साझा किए।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने सम्मान और सुरक्षा के प्रति सशक्त बन सकें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *