सूर्पणखा का के अपमान का बदला लेने के लिए रावण ने किया अपहरण
फरधान खीरी।थाना क्षेत्र के मन्योरा में सोमवार को आयोजित रामलीला में सीता हरण का मंचन किया गया।रावण ने अपनी बहन सूर्पणखा के अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए माता सीता का हरण करने की योजना बनाई।इस योजना के तहत उसने अपने मामा मारीच को सीने का हिरण बनने को कहा और स्वयं साधु का वेश धारण कर पंचवटी स्थित कुटिया के पास पहुंचा।
सोने के हिरण को देखकर माता-पिता मोहित हो गई और उन्होंने भगवान राम से उन्हें पकड़ने का आग्रह किया।सीता की इच्छा पूर्ण करने के लिए भगवान राम मायावी हिरण मारीच का पीछा करते हुए वन में काफी दूर चले जाते हैं।
कुछ समय पश्चात , माता सीता को हे राम की आवाज सुनाई दी, जिससे वे चिंतित हो गए।माता सीता ने लक्ष्मण को राम की खोज में वन को भेजा।लक्ष्मण ने जाने से पहले कुटिया के चारों ओर एक लक्ष्मण रेखा खींची और सीता को उसे पार न करने की सख्त चेतावनी दी।
लक्ष्मण के जाते ही,साधु के वेश में रावण कुटिया पर भिक्षा मांगने आया।जब सीता ने भीतर से भिक्षा देने की बात कही , तो रावण ने इसे अस्वीकार कर दिया और कहा कि साधु बिना भिक्षा लिए चला जाएगा।जैसे ही माता सीता ने कपटपूर्वक उनका अपहरण कर लिया।सीता के अपहरण के बाद , जटायु ने रावण से भीड़ युद्ध किया , जिसमें वे घायल हो गए।बाद में जटायु ने ही राम और लक्ष्मण को सीता के अपहरण की सूचना दी।मेला कमेटी की तरफ उमेशचंद्र तिवारी , डॉ. राम प्रसाद कश्यप , ग्राम प्रधान राम प्रसाद गौतम,मंजीत कश्यप पूर्व प्रधान जिला मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा, अमित कुमार मिश्रा, पंकज मिश्रा, अमित वर्मा आदि ग्रामीण व दूरदराज से दर्शकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।


