शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा लोधेश्वर धाम महादेवा में की गई पूजा अर्चना।रामनगर बाराबंकी। शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ महादेवा पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक कर मानव कल्याण की कामना की। सोमवार को विजय प्रताप ने शिव की नगरी लोधेश्वर पहुंचकर भूत भावन भोलेनाथ के दरबार में विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया। अर्चक अखिल तिवारी ने विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया। कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिला मंत्री राहुल कुमार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा जिला सह सेवा प्रमुख विनय मिश्रा गोलू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा/रामानंद सागर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *