महिला जायसवाल सभा काशी द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन।

वाराणसी महिला जायसवाल सभा काशी द्वारा डांडिया उत्सव का कार्यक्रम आज दोपहर बाद होटल स्क्वायर एस सिगरा में धूमधाम से मनाया गया।रंग बिरंगी परिधानों में सजी समाज की महिलाओं ने विभिन्न गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए।”ढोल बाजे ढोल”जैसे गानों पर उनके आकर्षक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला जायसवाल सभा की अध्यक्ष रीता जयसवाल ने कहा डांडिया का मुख्य उद्देश्य देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच हुए युद्ध का प्रतीकात्मक रूप से मंचन करना है बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न म नाना और शक्ति का प्रदर्शन करना है।डांडिया का नृत्य सामुदायिक एकता सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति को बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्या जायसवाल,रीता जायसवाल, आशा, शिल्पी ,ऋचा, सोनी,मंजू,दीप्ति,अनुप्रिया,सरिता,सुनीता,पूनम,मधु,सुषमा,संगीता,बबीता,प्रेमलता,ममता,संध्या रेखाआदि की भागीदारी रही।कार्यक्रम का संयोजन सुनीता जायसवाल एवं संचालन शिल्पी जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *