बिसौली : रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब बिसौली द्वारा मदनलाल इंटर कॉलेज के हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम कन्या धन के अंतर्गत आज 66 निर्धन परिवार की छात्राओं के लिए साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची डीएम दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने छात्राओं के लिए साइकिल वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । डीएम दीपा रंजन ने कहा की कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है । एसएसपी डॉ ओपी सिंह का कहना है कि समाजसेवा का कार्य हमारे मन व आत्मा को एक नई स्फूर्ति प्रदान करता है । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा, क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला ,कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *